कांस्टेबल का पेपर कमजोर होने पर पति ने धमकाया तो पत्नी ने लगा ली फांसी, छोड़ा सुसाइड नोट

हरिभूमि न्यूज. जींद
महिला कांस्टेबल का पेपर कमजोर होने पर पति ने धमकाया तो खफा पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में ससुराल वालों को मौत के लिए जिम्मेवार ठहराया गया है। शहर थाना नरवाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
भगत सिंह कालोनी निवासी विरेंद्र की पत्नी प्रीति 21 ने बीती देर शाम घर में पंखे पर फांसी लगा ली। घटना की सूचना पाकर एएसपी कुलदीप सिंह, शहर थाना नरवाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। मृतका के मायके वाले भी वहां पहुंचे। कमरे के अंदर की कुंडी लगी हुई थी, पुलिस ने दरवाजे को काटकर शव को उतारा। मृतका के भाई गांव ढाणी कतूबपुर हिसार निवासी अनूप ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन प्रीति की शादी लगभग आठ माह पहले विरेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। इस दौरान प्रीति गर्भवती भी हुई, बच्चे की धड़कन न होने पर उसका गर्भपात करवाया गया। डिमांड पूरी न होने पर प्रीति को मायके में छोड़ दिया गया था।
बाद में सुलह होने पर कुछ दिन पहले प्रीति ससुराल लौटी थी। प्रीति ने 30 सितम्बर को फोन पर बताया था कि ससुराल वाले उस पर दहेज के लिए दबाव बना रहे है। अनूप ने बताया कि हाल ही में प्रीति का महिला कांस्टेबल का पेपर कमजोर होने पर उसके पति ने उसकी पढाई को लेकर सवाल उठाए और उसकी बेइज्जती की। जिससे खफा होकर प्रीति ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मृतका के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। शहर थाना नरवाना पुलिस ने मृतका के पति विरेंद्र, सास अनार कली, ननंद सुमित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS