पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति, पेट में चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट, बेटी की शिकायत पर केस दर्ज

हरिभूमि न्यूज. कैथल
नगर की कर्ण बिहार कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह को लेकर अपनी पत्नी की छाती में चाकू घोंप कर हत्या कर दी। शहर थाना पुलिस ने मृतका की बेटी किरणा की शिकायत पर पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतका 35 वर्षीय रेणू दो साल से कर्ण बिहार कॉलोनी में रह रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की रात को आरोपी ने पहले परिवार के बाकी सदस्यों को कमरे में बंद किया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। महिला को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की बेटी किरणा ने शिकायत में बताया कि वह पांच बहनें व एक भाई है। पिछले करीब दो साल से कैथल में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। उसका पिता रामनारायण डेढ़ महीना पहले ही 9 जुलाई को घर वापस आया था। रविवार की रात साढ़े 10 बजे पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। रात में उसकी मां रेणू देवी बाथरूम जाने के लिए उठी थी। वह जैसे ही बाथरूम से बाहर निकली, उसका पिता रामनारायण अपने हाथ में चाकू लिए हुए खड़ा था। आरोपी पिता ने उसकी मां की बाजू व पेट में चाकू मार कर घायल कर दिया। घटना से पहले आरोपी ने उनका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। उसकी मां ने साहस कर उस समय दरवाजा खोल दिया। वह खून से लथपथ थी। उसकी मां ने उसे बताया कि आपके पिता उसके चरित्र पर शक करते है। इसलिए उसने उसके पेट में चाकू घोंप दिया है। तभी उसने कॉलोनी में ही रह रही अपनी मौसी मीनू देवी को सूचना दी। मीनू देवी व अन्य लोगों की मदद से किसी तरह उन्होंने उसकी मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रेणू की मौत हो गई। पुलिस भी सूचना के बाद मौका स्थल पर पहुंची और शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना शहर प्रभारी रोहताश ने बताया कि मृतका की बेटी किरणा की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस जांच में जुट है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS