अवैध संबंधों में बाधा बना पति, पत्नी ने देवर से करवा दी हत्या

अवैध संबंधों में बाधा बना पति, पत्नी ने देवर से करवा दी हत्या
X
गांव रूपाणा गंजा में दो दिन पूर्व हुई किसान की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। मृतक के आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पत्नी अभी फरार है।

हरिभूमि न्यूज. सिरसा

गांव रूपाणा गंजा में दो दिन पूर्व हुई किसान की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी भी शामिल है और उसने अपने रिश्ते में देवर के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। हत्या के पीछे मुख्य वजह दोनों के बीच अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस हत्या में शामिल आरोपी जयकरण को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मृतक की पत्नी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार की रात्रि को नाथूसरी चौपटा थाना अंतर्गत पडऩे वाले गांव रूपाणा गंजा में सतबीर सिंह पुत्र रामसिंह की खेत में पानी लगाते समय हत्या कर दी गई थी।

आरोपी ने ही दी थी पुलिस को सूचना

पुलिस को आरोपी जयकरण ने घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने पूरी घटना का पर्दाफाश किया तो कई चौंकाने वाले राज सामने आए, जिसमें मृतक सतबीर की पत्नी सुमन की भूमिका भी मुख्य रही। पुलिस के मुताबिक रिश्ते में सतबीर के चचेरे भाई जयकरण ने ही इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक जयकरण व सुमन के बीच अवैध संबंध थे। बताया जाता है कि करीब सालभर पहले सतबीर का एक्सीडेंट हो गया था और उसके बाद जयकरण का घर में आना-जाना शुरू हो गया। इसी दौरान जयकरण व सुमन के बीच अवैध संबंध हो गए। इसी के चलते शनिवार रात्रि सतबीर खेतों में पानी लगाने गया तो उसकी हत्या हो गई। पुलिस ने सारी घटना से पर्दा उठा दिया। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सिंह ने बताया कि नाथूसरी चौपटा पुलिस ने हत्याकांड में शामिल जयकरण को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंधों के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस हत्या में मृतक सतबीर की पत्नी सुमन भी शामिल है। उसके भी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Tags

Next Story