इनेलो की सरकार बनी तो कौन होगा सीएम, अभय चौटाला ने दी जानकारी

हिसार। प्रदेश में इनेलो की सरकार बनी तो कौन सीएम बनेगा इसका खुलासा इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कर दिया है। अभय ने बताया कि सरकार बनने पर पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री होंगे। अभय सिंह चौटाला सिरसा रोड स्थित ताऊ देवीलाल सदन में पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी ने की व मंच संचालन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला ने किया।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चुनाव आयोग की इजाजत मिलने के बाद पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला चुनाव लड़ेंगे और एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनकर सत्ता की बागडोर संभालेंगे। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई के बाद विरोधियों में हड़कंप मच गया और उनको अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में जिन्होंने सीएम आया के नारे लगाकर लोगों को गुमराह करने का काम किया, आज वो लोगों के बीच नहीं जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी तभी सत्ता में आती है जब उसका संगठन मजबूत हो। इसलिए हमें सबसे अपने पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना है। इसमें महिला प्रकोष्ठ की अहम भूमिका रहेगी। महिला प्रकोष्ठ प्रदेश के हर गांव में अपना संगठन तैयार करे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS