पंचकूला : मां-बेटी से मारपीट करने वाले आईजी हेमंत कसंल सस्पेंड

पंचकूला : मां-बेटी से मारपीट करने वाले आईजी हेमंत कसंल सस्पेंड
X
प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए आईजी होमगार्ड हेमंत को सस्पेंड करने की पुष्टि की है।

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Minister Anil Vij) ने पिंजौर में एक महिला से अभद्र व्यवहार करने वाले होमगार्ड के आईजी की गिरफ्तारी के बाद उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए आईजी हेमंत कसंल को सस्पेंड करने की पुष्टि की है।

बता दें कि यह घटना शुक्रवार रात की है। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ था। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में आरोपित मारपीट और गाली गलौज करते दिखाई दे रहा है। पिंजौर पुलिस स्टेशन में महिला ने आईजी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था महिला और उसकी बेटी का आरोप है कि हेमन्त कल्सन उन्हें बेवजह एक पारिवारिक विवाद के चलते तंग कर रहे हैं। विवाद उनकी बेटी से जुड़ा है। इसी की वजह से उनके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद में कल शाम को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन को न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेजा गया था।

Tags

Next Story