चुनाव के बीच हरियाणा-यूपी बाॅर्डर पर पुलिस ने पकड़ी अवैध हथियारों की फैक्टरी, भारी मात्रा में असलहा बरामद

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर
उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनावों के बीच यमुनानगर और सहारनपुर सीमा पर सटे गांव समसपुर में बुधवार को यूपी की सरसावा पुलिस ने छापा मारकर अवैध हथियारों की एक फैक्टरी से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। जबकि कई हथियार ऐसे थे जिनको बनाया जा रहा था। यह फैक्टरी यूपी सीमा पर बसे समसपुर गांव के जंगलों के बीच में खंडहर बने हुए मकान में चलाई जा रही थी। पुलिस ने जब छापा मारा तो एक युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी जंगल के रास्ते भागने में कामयाब हो गया। पुलिस को फैक्टरी से कई प्रकार के हथियार और गोलियां व हथियार बनाने के औजार बरामद हुए। बता दें कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों चुनाव को लेकर काफी गहमा गहमी है। चुनाव शांति पूर्वक को इसको लेकर हाल ही में मेरठ रेंज के आईजी ने यमुनानगर में पहुंच कर हरियाणा पुलिस से भी मदद मांगी थी।
सहारनपुर के जिला पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया किया कि पिछले सप्ताह ही में मेरठ रेंज के आईजी सहित कई यूपी पुलिस के एसपी व यमुना नदी से स्टटे हुए हरियाणा के जिले के एसपी की संयुक्त बैठक हुई थी। उसमें भी अवैध हथियार और क्राइम को देखते हुए इन पर नकेल कसने की बात कही गई थी। जबकि मेरठ रेंज के आई जी ने साफ कहा था कि इन दिनों यमुना नदी में पानी कम है और अपराधी इसी रास्ते से गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं। उसमें चाहे अवैध हथियार हो या फिर अवैध शराब लेकिन इस बात को चंद दिन ही बीते ही सहारनपुर पुलिस ने यमुना नदी से स्टटे हुए इस गांव में रेड कर अवैध हथियारों की फैक्टरी से भारी मात्रा में अवैध हथियार कब्जे में लिए हैं। हालाकि इन हथियारों की सप्लाई कहां-कहां होती थी अब इस बात की जांच भी उत्तर प्रदेश पुलिस ही कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS