इन गांवों में अवैध काॅलोनियां, प्लाट न खरीदें

इन गांवों में अवैध काॅलोनियां, प्लाट न खरीदें
X
रोहतक जिले में कई गांव ऐसे हैं, जहां अनाधिकृत कालोनियां विकसित हो गई हैं। यह खुलासा जिला प्रशासन के अनाधिकृत कालोनियों और निर्माण गिराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान किया गया है। जिला प्रशासन ने ऐसी अनाधिकृत जमीनों की खरीद के लिए जहां लोगों को सतर्क किया है। वहीं सभी तहसीलदारों को ऐसी खरीद वाली जमीन की रजिस्ट्री न करने को कहा है।

हरिभूमि न्यूज : रोहतक

जिला प्रशासन द्वारा जिले में अनाधिकृत कालोनियों और निर्माण के खिलाफ एक विशेष अभियान चला रखा है। इसी दौरान प्रशासन के संज्ञान में यह मामला आया कि जिले के कुछ गांवों में अनाधिकृत कॉलोनियां विकसित हो चुकी है। ऐसे में गांव में अनाधिकृत कालोनियां विकसित न हो इसके लिए प्रशासन ने लोगों से आव्हान किया है कि वे ऐसी अनाधिकृत कालोनियों में कोई जमीन या प्लाट न खरीदे और न ही निवेश करें। वहीं संबन्धित तहसीलदरों को निर्देश दिये हैं कि ऐसी कालोनियों में खरीदे गये प्लाटों या जमीनों से जुड़ी कोई भी सेल डीड पंजीकृत न करें।

जिला प्रशासन ने ऐसे गांवों की अनाधिकृत कालोनियों का खसरा संख्या और किला संख्या जारी किया है। कहा है कि लोग यहां पर प्लॉट न खरीदें। ऐसे क्षेत्रों में गढ़ी बोहर, टिटौली, कुताना, भैयापुर, मकड़ौली कलां, मकडौली खुर्द, रोहतक शहर व बोहर शामिल है। जिला योजनाकार मनदीप सिहाग ने जिलावासियों से अपील की है कि वे उपरोक्त गांवों में विकसित हो रही अनाधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। सरकार के निर्देशानुसार समय-समय पर अनाधिकृत कॉलोनियां एवं अनाधिकृत निर्माण को गिराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जाता है।

गढ़ी बोहर- खसरा/किला संख्या: 346// 7/1, 7/2, 8, 14/1, 14/2, 17/1, 17/2, 363// 10/1, 10/2/1, 10/2/2, 10/3, 342 // 7/1, 7/2, 14/2, 13/1, 13/2, 18/1, 18/2/1, 313 // 12/2, 12/1/1, 12/1/2, 337 // 15, 11/1, 11//2, 364 // 6, 337 // 16, 252

टिटौली : खसरा/किला संख्या:- 124 // 1, 2, 96 // 21, 22

कुताना : खसरा/किला संख्या:- 58 // 4/1, 4/2, 7/1, 7/2

भैयापुर : खसरा/किला संख्या:- 61 // 12, 23 // 15/1/1, 15/1/2, 15/2/2

मकडौली कलां : खसरा/किला संख्या:- 58 // 19/2, 20, 124 // 8/2, 9/1, 10/1, 13, 118 // 2, 23, 123 // 4/1, 124 // 15

मकडौली खुर्द : खसरा//किला संख्या:- 69 // 2/2/1, 2/2/2, 2/2/3, 8/9, 12/1, 13/1/1

रोहतक : खसरा/किला संख्या:- 4867, 4868, 4763, 4758, 6515, 6516, 6525, 6526, 6527, 6532, 6533, 7789, 7791, 7792

बोहर: खसरा/किला संख्या:- 28 // 9, 12/2

Tags

Next Story