बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के पास जाम और हादसों का कारण बने अवैध कट

बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के पास जाम और हादसों का कारण बने अवैध कट
X
तीन दिन पहले यहां लगे सीमेंट कंक्रीट के डिवाइडर हटा दिए गए थे। यह सब यातायात पुलिस के सामने हुआ। बावजूद इसके पुलिस अनजान बनी है और अवैध कट को बंद करने दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

बहादुरगढ़। मेट्रो स्टेशन के नीचे और परनाला व नजफगढ़ रोड के सामने अवैध रूप से खोला गया कट जाम और हादसों का कारण बन रहा है। तीन दिन पहले यहां लगे सीमेंट कंक्रीट के डिवाइडर हटा दिए गए थे। यह सब यातायात पुलिस के सामने हुआ। बावजूद इसके पुलिस अनजान बनी है और अवैध कट को बंद करने दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

यातायात पुलिस की ओर से शहर के अंदर की सड़कों पर लगने वाले जाम और तेज रफ्तार से होने वाले हादसों से निजात दिलाने के लिए बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के नीचे परनाला व नजफगढ़ रोड के सामने सीमेंट के डिवाइडर लगाए गए थे। कुछ दिन तक ये डिवाइडर ठीक रहे, लेकिन तीन दिन पहले कुछ लोगों ने अपनी मर्जी से डिवाइडर हटा दिए और कट अवैध रूप से खोल दिया। इसके बाद से यहां लगातार जाम लग रहा है और आए दिन हादसे हो रहे हैं।

चूंकि अवैध कटों से अचानक दो पहिया वाहन निकालते हैं, तो दुर्घटना हो जाती है और चार पहिया वाहन निकलते हैं तो जाम लग जाता है। सबसे अधिक खतरा रात में होता है। हैरत की बात यह है कि इसके निकट रोजाना यातायात पुलिस वाहन चैकिंग में मशगूल रहती है, लेकिन इसकी सुध नहीं लेती। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। एक तो मेट्रो स्टेशन के नीचे सवारी वाहनों की अवैध पार्किंग से दिल्ली रोहतक रोड संकरा हो जाता है और उस पर अवैध कट भी परेशानी बढ़ा रहा है। पुलिस को जनहित में अवैध कट तुरंत बंद करने चाहिए।

Tags

Next Story