हरियाणा में किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां व केंद्र सरकार का पुतला जलाकर मनाई होली

Haryana : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हरियाणा के कई में जिले के किसानों ने रविवार को कृषि कानूनों की प्रतियां व केंद्र सरकार का पुतला जलाकर होली पर्व मनाया और संकल्प लिया गया की जब तक यह काले कानून वापस नहीं होते व एमएसपी गारंटी कानून नहीं बनेगा तब तक देश का किसान मजदूर होली नहीं मनाएगा। आंदोलन जीतकर ही होली पर्व को मनाया जाएगा।
यमुनानगर में सहारनपुर-अंबाला नेशनल हाईवे पर गांव गधौला के नजदीक स्थित टोल प्लाजा पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर होली पर्व मनाया। उन्होंने मौके पर जमकर प्रदर्शन किया और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से कृषि के लिए बनाए गए तीनों कानूनों को तुरंत वापस लिए जाने की मांग की। कानून वापस नहीं लिए जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।रविवार सुबह जिले भर के सैंकड़ो किसान भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला प्रधान संजू गुंदियाना के नेतृत्व में सहारनपुर-अंबाला नेशनल हाईवे पर गांव गधौला के नजदीक स्थित टोल प्लाजा पर एकत्रित हो गए और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने कृषि कानूनों की प्रतियां व केंद्र सरकार का पुतला जलाया। मौके पर भाकियू के जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने कहा कि जिले के किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर और केंद्र सरकार पुतला फूंक कर होली पर्व मनाया।
पानीपत के जीटी रोड के टोल प्लाजा व रोहतक हाईवे के डाहर टोल प्लाजा पर किसानों ने कृषि कानूनों की होली जलाई और केंद्र व प्रदेश सरकारों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं पानीपत टोल पर किसान आंदोलन के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। धरने की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप बलाना ने की। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार के खिलाफ विरोध स्वरूप काली होली मनाई गई।
कुरुक्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सारे देश में किसानों ने तीन काले कानूनों व बिजली बिल 2020 की प्रतियों की होली जलाई। गांव सारसा में आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने जिला सचिव कामरेड राजकुमार सारसा के नेतृत्व में गांव के बस स्टैंड पर काले कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया गया।
जींद जिले में खटकड़ टोल पर किसानों ने होली के पर्व को काली होली के रूप में मनाया। यहां पर किसानों ने होलिका दहन की जगह जो तीन कृषि कानून है उनका दहन किया। धरने की अध्यक्षता राममेहर जांगड़ा छापड़ा ने की। अनशन पर जंगीर पालवां, जिले सिंह, जिले सिंह खटकड़, मेवा सिंह, आजाद दरियावाला सांकेतिक हड़ताल पर रहे। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने होली का पर्व न मना कर काली होली मनाई। खेड़ा खाप प्रधान सतबीर बरसोला ने कहा कि होली के पर्व पर जो तीन कृषि कानून है उनके विरोध में काले कानून को होली में दहन करते हुए होली का पर्व मनाया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS