Kaithal में ममता हुई तार-तार, दो साल की बेटी की हत्या कर मां हुई फरार

कैथल। अपने बच्चों के लिए मां (Mother) को हर तरह की कुर्बानी देते देखा व सुना गया है। इसलिए मां को ममता की मूर्त कहा जाता है लेकिन कैथल में एक मां ही अपनी बेटी का हत्यारिन बन गई। मामूली कहासुनी में मां ने अपनी ममता स्वरूप बेटी की हत्या कर दी। मामला बेटी के पिता की शिकायत पर दर्ज किया गया है। काकौत गांव के सुरेंद्र ने तितरम पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का लालन पालन कर रहा है।
करीब तीन साल पहले उसने बिहार प्रदेश की राजकुमारी उर्फ रानी से शादी की थी। उसे दो बेटी पैदा हुई थी। बड़ी बेटी दो वर्षीय मन्नत और छोटी बेटी की उम्र चार महीने है। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह और उसकी पत्नी सोने के लिए कमरे में चले गए। दोनों बेटियां भी उनके साथ थी। बड़ी बेटी मन्नत के हाथ से अचानक दूध गिर गया। उसने पत्नी को दूध साफ करने के लिए कहा तो वह गुस्सा हो गई और दूध साफ न करने की बात कहने लगी।
पत्नी की बात सुन उसे भी गुस्सा आया और उसकी बाजू मरोड़ दी। काफी देर उनकी तू-तू मैं-मैं होती रही। रात करीब 12 बजे वह कमरे में पंखा लगाकर सो गया तथा परिवार के अन्य सदस्य बाहर सोये हुए थे। रात को अचानक शोर आने पर उसकी व परिवार के सदस्यों की आंख खुली तो पत्नी राजकुमारी वहां नहीं थी। बेटी मन्नत के ऊपर चुन्नी डली हुई थी। उसके बाद वह और उसका भाई पत्नी को ढूंढने के लिए बाइक पर निकले। तड़के करीब साढ़े तीन बजे परिजनों ने उन्हें सूचना दी कि मन्नत मरी हुई है। डेढ़ घंटे बाद वे वापस आए तो बेटी का शव उसी अवस्था में पड़ा था। उन्होंने सुबह के समय बेटी का शव शमशान में दफना दिया था लेकिन बाद में शक हुआ कि राजकुमारी ही मन्नत की हत्या करके फरार हुई है।
वर्जन
पुलिस ने मृतक बच्ची के पिता सुरेंद्र की शिकायत पर महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि बच्ची की हत्या को कैसे अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है। - राजकुमार, थाना प्रभारी, तितरम
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS