रोहतक में बदमाशों ने दिनदहाड़े सुनार की दुकान पर की लूटपाट, विरोध करने पर मारा चाकू

हरिभूमि न्यूज : रोहतक
बदमाशों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। पुराना बस अड्डा पर शराब ठेकेदार से दो लाख 17 हजार लूटने वाले बदमाशों का सुराग भी नहीं लग पाया था कि बदमाशों ने शुक्रवार सुबह जनता काॅलोनी में एक सर्राफा व्यापारी से चाकू की नौक पर लूटपाट कर दी। बदमाश यहां से दो किलो चांदी के जेवर, आठ हजार रुपये नकद और एक अंगूठी लूट कर फरार हो गए। तीन बदमाश बाइक पर भागते हुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वारदात से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
सीताराम वर्मा ने बताया कि उनकी रोजी आईस फैक्ट्री के साथ ओमजी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। सुबह करीबन सवा दस बजे वह पूजा कर रहे थे। अचानक दो युवक आए। युवकों ने चेन बनवाने के लिए कहा। दोनों सिगरेट पी रहे थे। उन्होंने उनको सिगरेट बाहर जाकर पीने के लिए कहा तो दोनों युवकों ने अलग-अलग चाकू निकाले। एक ने पेट और दूसरे ने गले पर चाकू रख दिया। बोले जो कुछ है चुपचाप दे दो नहीं तो तुम्हारी गर्दन काट देंगे। दुकानदार ने विरोध का प्रयास किया तो उसकी अंगूली को चाकू से जख्मी कर दिया गया। एक युवक ने उसके काउंटर और स्लेप पर रहे दो किलो चांदी के जेवर निकाल लिए। दूसरे युवक ने उनकी जेब से आठ हजार कैश और सोने की अंगूठी निकलवा ली। आरोपित बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपित
सर्राफा व्यापारी से लूटपाट की सूचना मिलने पर मौके की जांच पड़ताल की गई। आरोपित सीसीटीवी में कैद हुए हैं। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपित जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। -बलवंत सिंह, एसएचओ सिटी थाना
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS