भिवानी में बाल सेवा आश्रम के इंचार्ज की हत्या

हरिभूमि न्यूज, भिवानी
रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित बाल सेवा आश्रम के इंचार्ज मनमोहन गिरी की देर रात अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी। कर्मचारियों को मामले की जानकारी सुबह मिली। जब वे कार्यालय पहुंचे। उसी वक्त कर्मचारियों ने शहर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
जांच पड़ताल के दौरान इंचार्ज की हत्या किसी लोहे के पाइप या अन्य कोई चीज से प्रहार करके की गई है। पुलिस सभी ऐंगल से जांच कर रही है। दूसरी तरफ मर्डर की सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय विरेन्द्र सिंह एसएफल टीम के साथ मौके पर पहुंचे व जांच शुरू की। मृतक व्यक्ति पिछले कई वर्षों से भिवानी आश्रम का लोखाजोखा संभाल रहे थे, जो आश्रम में ही रहते थे। पुलिस ने मामले की बारीके से जांच करने के लिए मौके पर डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि आश्रम के इंचार्ज मध्यप्रदेश के निवासी हैं।
पुलिस जांच में जुटी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS