Results : सांपला, धारूहेड़ा और उकलाना नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी जीेते, रेवाड़ी में BJP की पूनम यादव जीतीं

Results :  सांपला, धारूहेड़ा और उकलाना नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी जीेते, रेवाड़ी में BJP की पूनम यादव जीतीं
X
संपाला में जहां निर्दलीय उम्मदीवार पूजा ने 6,668 वोट पाकर जीत दर्ज की है। वहीं जजपा के गढ़ माने जाने वाले उकलाना में नगर पालिका के चेयरमैन पद पर हुए चुनाव में निर्दलीय महेंद्र सोनी ने जजपा-भाजपा के प्रत्याशी महेंद्र सोनी को 419 वोटों से हराया। वहीं रेवाड़ी जिले की धारूहेड़ा नगर पालिका में प्रधान पद पर निर्दलीय प्रत्याशी कंवर सिंह ने जीत दर्ज की है।

सांपला, धारूहेड़ा और उकलाना नगरपालिका चेयरमैन के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। नतीजों में निर्दलियों कांग्रेस और बीजेपी का गेम बिगाड़ कर रख दिया है। संपाला में जहां निर्दलीय उम्मदीवार पूजा को 6,668 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी के सोनू को 2462 वोट मिले। पूजा काे हुड्डा समर्थक बताया जाता है। वहीं रेवाड़ी नगर परिषद में प्रधान पद के लिए बेहद कड़ी रही। जहां भाजपा की पूनम यादव ने 25965 वोट लेकर जीत दर्ज की है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी उपमा यादव को 238778 को वोट मिले वहीं कांग्रेस की विक्रम यादव को 15271 वोट मिले हैं।

वहीं जजपा के गढ़ माने जाने वाले उकलाना में नगर पालिका के चेयरमैन पद पर हुए चुनाव में निर्दलीय महेंद्र सोनी ने जजपा-भाजपा के प्रत्याशी महेंद्र सोनी को 419 वोटों से हराया। महेंद सोनी को कुल 2574 वोट मिले जबकि विजयी उम्मीदवार सुशील साहू को 2993 मत प्राप्त हुए। कपिल नारंग 2346 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कुल 10839 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें से 52 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। नोटा से भी कम वोट हासिल करने वालों में अन्य निर्दलीय उम्मीदवार सोमदत्त को 45 तथा लवकेश रमेश बाल्मिकी 34 मत हासिल हुए।

उकलाना के कुल 13 वार्डों के पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में सभी निदर्लीय प्रत्याशी जीते। वार्ड 1 से सतवंत सिंह, वार्ड 2 से जसविंदर सिंह, वार्ड 3 से ऋतु जैन, वार्ड 4 से अरुण गोयल, वार्ड 5 से ममता गोयल, वार्ड 6 से रेखा गुप्ता, वार्ड 7 से हरीश कुमार, वार्ड 8 से गीता, वार्ड 9 से सुनीता, वार्ड 10 से प्रवीण गिल, वार्ड 11 से सुशील, वार्ड 12 से अंजू रानी तथा वार्ड 13 से सुनील कुमार कुमार पार्षद पद के चुनाव में विजयी रहे।

वहीं रेवाड़ी जिले की धारूहेड़ा नगर पालिका में प्रधान पद पर निर्दलीय प्रत्याशी कंवर सिंह ने जीत दर्ज की है। कंवर सिंह को 3048 वोट मिले हैं। कंवर सिंह धारूहेड़ा के पूर्व सरपंच भी रहे हैं। दूसरे नंबर पर संदीप बोहरा रहे हैं। बोहरा को 2416 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर बाबूलाल लांबा रहे हैं जिनको 2280 वोट मिले हैं। जेलदार परिवार के दोनों प्रत्याशियों को बेहद कम वोट मिले हैं। राव शिवदीप को जहां 1536 व जजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे मानसिंह को 1657 वोट ही मिल पाए हैं।

Tags

Next Story