भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का पुनर्गठन, रोहतक के विजय लक्ष्मी गुप्ता अध्यक्ष और राजीव जैन बने उपाध्यक्ष

चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारियों की आवाज बुलंद करने वाले भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का पुनर्गठन करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और रोहतक से विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमेन रविकांत गर्ग ने बताया कि व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा खड़े रहने वाले उकत दोनों नेताओं की नियुक्ति उद्योग व्यापार मंडल में 11 सदस्य केंद्रीय बोर्ड की अनुसैसा पर की गई है और राजीव जैन के पास हरियाणा का प्रभार भी रहेगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय उद्योग मंडल वर्ष 1981 से केंद्र व राज्यों के स्तर पर व्यापारियों की आवाज उठा कर उनकी समस्याओं का समाधान करवाने में अग्रणीय भूमिका निभाता आ रहा हैं। नियुक्ति पर मंडल के चेयरमैन बाल किशन अग्रवाल तथा अध्यक्ष का आभार जताते हुए राजीव जैन ने कहा कि जीएसटी आने के बाद व्यापारियों की कई समस्याये हैं जो व्यापार में जटिलता पैदा कर रही है इसके अलावा ऑनलाइन ट्रेडिंग का प्रचलन बढ़ने से खास तौर पर छोटे व्यापारियों का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि व्यापारी अपने आप को आर्थिक व सामाजिक रूप से असुरक्षित महसूस कर रहा है इसलिए व्यापारियों की समस्याओं को केंद्र व राज्य सरकारों के समक्ष रखकर संवाद के जरिए हल करवाया जायेगा। विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने कहा कि मेरे पिता स्वर्गीय लक्ष्मी चंद गुप्ता हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे और अब मैं भी प्रदेश में घूम-घूम कर व्यापारियों की समस्याओं का आकलन करके उनको हल करवाने में भूमिका निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं इसलिए उनका मान सम्मान जरूरी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS