Train Time Change : इंडियन रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का टाइम, सफर करने से पहले देखें लिस्ट, इनमें आपकी रेल तो नहींं

रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए बाड़मेर-जयपुर-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा में सप्ताह में 5 दिन का मथुरा स्टशन तक विस्तार किया जा रहा है। साथ ही इस रेलसेवा के संचालन से कुछ रेलसेवाओं के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन भी किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे की सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 20489 बाड़मेर-मथुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में 5 दिन 13 नवंबर से प्रत्येक मंगल, बुध, शुक्र, शनि व रवि को बाड़मेर से 22:20 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 6:45 बजे आगमन व 6.50 बजे प्रस्थान करके 12:15 बजे मथुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20490 मथुरा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14 नवंबर से प्रत्येक सोम, बुध, गुरू, शनि व रवि को मथुरा से 15:45 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 20:50 बजे आगमन व 21.00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन 6 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। उपरोक्त रेलसेवा के संचालन से कुछ रेलसेवाओं के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 12403 प्रयागराज-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14 नवंबर से प्रयागराज से प्रस्थान करेगी। रेलसेवा अलवर स्टेशन पर 9:50 बजे आगमन व 9:53 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 9:30 बजे आगमन व 9:33 बजे प्रस्थान, बांदीकुंई स्टेशन पर 10:43 बजे आगमन व 10:45 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 10:20 बजे आगमन व 10:22 बजे प्रस्थान एवं दौसा स्टेशन पर 11:06 बजे आगमन व 11:08 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 10:43 बजे आगमन व 10:45 बजे प्रस्थान करेगी। गांधीनगर जयपुर-बीकानेर मध्य संचालन समय पूर्व का रहेगा।
गाड़ी संख्या 20403 प्रयागराज-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 14 नवंबर से प्रयागराज से प्रस्थान करेगी। इस रेलसेवा का अलवर स्टेशन पर नया समय 9:30 बजे आगमन व 9:33 बजे प्रस्थान, बांदीकुंई स्टेशन पर नया समय 10:20 बजे आगमन व 10:22 बजे प्रस्थान एवं दौसा स्टेशन पर 10:43 बजे आगमन व 10:45 बजे प्रस्थान रहेगा। गाड़ी संख्या 14726 मथुरा-भिवानी एक्सप्रेस रेलसेवा 14 नवंबर से मथुरा से निर्धारित समय 13:35 के स्थान पर परिवर्तित समय 12:20 बजेे प्रस्थान करके निर्धारित समय 20:50 के स्थान पर 20:30 बजे भिवानी पहुंचेगी। रेवाड़ी स्टेशन पर ट्रेन का समय 18:20 पर आगमन व 18:25 पर प्रस्थान रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS