Tokyo Olympics : भारतीय महिला कुश्ती दल ओलंपिक के लिए रवाना

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तर क्षेत्रीय केंद्र से भारतीय महिला कुश्ती दल को टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना किया गया, जिसके लिए उपायुक्त ललित सिवाच ने पहलवानों को शुभकामनाएं दी। साथ ही साई केंद्र की निदेशक ललिता शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने भी महिला कुश्ती दल को शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
साई केंद्र के उप-निदेशक प्रवीण कक्कड़ ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित भारतीय महिला कुश्ती दल की तीन पहलवानों को रवाना किया गया है। इन महिला खिलाड़ियों में पहलवान सीमा बिसला (50 किलोग्राम भार वर्ग), पहलवान अंशू मलिक(57 किलोग्राम भार वर्ग) और पहलवान सोनम मलिक (62 किलोग्राम भार वर्ग) शामिल रही। इनके साथ कुश्ती प्रशिक्षक कुलदीप सिंह तथा राजीव तोमर को भी टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना किया गया।
इस मौके पर केंद्र की निदेशक ललिता शर्मा ने महिला पहलवानों को ओलंपिक में सफल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश के 130 करोड़ हिंदुस्तानियों की शुभकामनाओं के साथ पहलवानों को ओलंपिक के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि तीनों महिला पहलवान साई के उत्तर क्षेत्रीय केंद्र बहालगढ़ में 15 जुलाई से अभ्यासरत थी। तीनों खिलाडि़यों ने ओलंपिक के लिए दमदार तैयारियां की हैं, जिससे सफल प्रदर्शन की उम्मीदें हैं। सीमा, अंशू व सोनम ओलंपिक में दमखम दिखाने को आतुर हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS