इनेलो ने कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में की नियुक्तियां, देखें लिस्ट

चंडीगढ़। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने जिला प्रधानों से सलाह करने उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला और प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से स्वीकृति लेने के बाद बुधवार को कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां की हैं।
कर्मचारी प्रकोष्ठ में नियुक्तियां करते हुए मान सिंह को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चन्द्रभान नरवाल, भरत सिंह बिधान, जरनैल सिंह, जिले सिंह, महेन्द्र सिंह श्योराण, धर्मदेव, सुखबीर सिंह एवं खजान सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, करतार सिंह पंघाल को प्रदेश प्रधान महासचिव, अजीत सिंह, जसवंत सिंह बराड़, फुलेराम, रामफल सिंह, बलराम ढिल्लों, महेन्द्र सिंह जाखड़, रणबीर सिंह एवं महेन्द्र सिंह को प्रदेश महासचिव, राजपाल, सतबीर सिंह मोर, गंगादीन शर्मा, राकेश गुप्ता, प्रेम सिंह, जयपाल एवं अभेराम भूकल को प्रदेश सचिव, अमृतलाल चौपड़ा को मुख्य संगठन सचिव, साहेब खान, हरिसिंह सोनी, देवीलाल मंगालिया, सतपाल सैनी, धर्मबीर दहिया एवं सुरत सिंह को संगठन सचिव, लक्ष्मीनारायण को प्रचार सचिव, भलेराम फोगाट को सह-प्रचार सचिव और महेन्द्रपाल कम्बोज को प्रकोष्ठ का प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए भगत सिंह बैनिवाल को सिरसा, राधू राम को फतेहाबाद, राजवीर सिन्धू को हिसार, शमशेर ढांडा को जीन्द, ओमप्रकाश ढांडा को कैथल, साहब सिंह को अम्बाला, सतफूल को पंचकूला, मोहन लाल को यमुनानगर, सरवन सिंह को कुरूक्षेत्र, शमशेर सिंह को करनाल, बलबीर सिंह जागलान को पानीपत, सुरेन्द्र दहिया को सोनीपत, राज वर्मा को झज्जर, सतवीर सहरावत को रोहतक, रण सिंह श्योराण को भिवानी, सज्जन सिंह को दादरी, रमेश पटवारी को महेन्द्रगढ़, सुन्दरपाल अग्रवाल को गुरुग्राम, चन्दन सिंह को पलवल, धर्मपाल सिंह दलाल को फरीदाबाद, बीडी यादव को रेवाड़ी और खुर्शीद को मेवात का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS