बरोदा उपचुनाव : इनेलो ने जोगेंद्र सिंह मलिक को बनाया प्रत्याशी, कपूर सिंह नरवाल निर्दलीय उतरेंगे

बरोदा उपचुनाव : इनेलो ने जोगेंद्र सिंह मलिक को बनाया प्रत्याशी, कपूर सिंह नरवाल निर्दलीय उतरेंगे
X
अभय चौटाला ने जोगेंद्र सिंह मलिक के नाम का ऐलान किया है। वहीं कपूर सिंह नरवाल को विधायक बलराज कुंडू ने समर्थन दिया है।

सोनीपत। इनेलो ने भी काफी कशमकश के बीच बरोदा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। जोगेंद्र सिंह मलिक को टिकट दिया गया है। अभय चौटाला ने जोगेंद्र सिंह मलिक के नाम का ऐलान किया है। अब एक बार फिर बरोदा उपचुनाव में इनेलो की तरफ से मैदान में उतरेंगे। बता दें कि इनेलो ने साल 2019 को विधानसभा चुनाव में बरोदा में जोगेंद्र सिंह मलिक को ही उम्मीदवार बनाया था।

वहीं कपूर सिंह नरवाल निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनकों महम के विधायक बलराज कुंडू ने अपना समर्थन दिया है। बता दें कि गुरुवार देर रात बीजेपी ने योगेश्वर दत्त को अपना प्रत्याशी बनाया था।

बरोदा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 9 अक्तूबर से शुरू हुई थी आज नामांकन का आखिरी दिन है।

Tags

Next Story