14 जिलो में सरकार के खिलाफ बिगुल बजाएगी इनेलो, पढ़े विधायक अभय सिंह चौटाला ने क्या कहा

14 जिलो में सरकार के खिलाफ बिगुल बजाएगी इनेलो, पढ़े विधायक अभय सिंह चौटाला ने क्या कहा
X
कृषि संबंधी तीन अध्यादेशों एवं पीपली में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज और उन पर दर्ज झूठे मुकदमों (Lawsuits) के विरोध में इनेलो पार्टी द्वारा पहले चरण में प्रदेश के 14 जिलों में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

चंडीगढ़। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे राठी ने प्रधान महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला (Abhay Singh Chautala) से विचारविमर्श कर केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए कृषि संबंधी तीन अध्यादेशों एवं पीपली में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज और उन पर दर्ज झूठे मुकदमों के विरोध में इनेलो पार्टी द्वारा पहले चरण में प्रदेश के 14 जिलों में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

प्रदर्शन चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में किए जाएंगे। राठी ने पार्टी द्वारा प्रदर्शन करने की जिलेवार अनुसूची जारी करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत 24 सितम्बर को अम्बाला व यमुनानगर में प्रदर्शन (Display) करने से होगी।

उसके बाद 26 सितम्बर को कुरुक्षेत्र, 28 सितम्बर को करनाल , 29 सितम्बर को सोनीपत, 30 सितम्बर को पलवल, 1 अक्तूबर को मेवात, 3 अक्तूबर को झज्जर, 5 अक्तूबर को सिरसा, 6 अक्तूबर को फतेहाबाद, 7 अक्तूबर को कैथल, 8 अक्तूबर को जींद, 9 अक्तूबर को हिसार और 10 अक्तूबर को भिवानी में आखिरी प्रदर्शन किया जाएगा। बचे हुए जिलों में रोष प्रदर्शन की अनुसूची इन 14 जिलों में प्रदर्शन करने के बाद जारी की जाएगी।


Tags

Next Story