बेरोजगारी और समस्याओं के खिलाफ हरियाणा में पदयात्रा शुरू करेगी इनेलो, रूपरेखा के लिए नौ सदस्यीय कमेटी का गठन

बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल जल्द ही प्रदेश में पद यात्रा निकालने जा रही है। इसकी रूपरेखा के लिए 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, शिक्षा व किसानों से संबंधित समस्याओं को उठाना तथा पार्टी का जनाधार बढ़ाना है। यह कहना है इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव चौ. अभय सिंह चौटाला का। चौटाला बहादुरगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
चौ. अभय सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा शिक्षा नीति के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई करने वाले मेडिकल छात्रों पर जबरन बांड पॉलिसी को लागू करना सरकार की शिक्षा विरोधी नीति को दर्शाता है। एक तरफ जहां प्रदेश में बेरोजगारी निरंतर बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार भी चरम सीमा पर है। सरकारी नौकरी देने वाले दोनों भर्ती आयोग किस प्रकार भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके हैं, यह जग जाहिर हो चुका है। नगर निगमों, परिषदों व पालिकाओं में हो रहे भ्रष्टाचार के मामले बढ़ रहे हैं।
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश, जिला व हलका स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं और कर्मठ तथा निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नए सिरे से अहम जिम्मेवारियां सौंपी जाएंगी। इसके लिए युवा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक जिले में सदस्यता अभियान चलाने की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिसके बाद चुनाव के माध्यम से इनेलो युवा प्रदेश, जिला व हलका कार्यकारिणी का गठन होगा। बैठक में मंच संचालन रामनिवास सैनी ने किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS