Inso के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय बोले, अकेले सीएम ने नहीं-दुष्यंत चौटाला का साथ ले तहसीलदारों पर लिया था एक्शन

चंडीगढ़। जजपा के छात्र संगठन इनसो पदाधिकारियों के साथ में दिग्विजय चौटाला (Digvijay Chautala) ने अहम बैठक की। इस दौरान इनसो के स्थापना दिवस को लेकर रणनीति पर विचार मंथन किया गया।
बैठक करने के बाद में इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने बयान में कहा कि इनसो का 18 वां स्थापना दिवस नए तरीकें से सोशल डिस्टेसिंग के जरिए मनाया जाएगा। 4 अगस्त को पौधरोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। 5 अगस्त को सूबह तक गांव-गांव में सेनिटाइजेशन का कार्यक्रम होगा। शाम को 5 तारीख को वर्चुअल रैली की जाएगी जिसको अजय चौटाला, डिप्टी दुष्यन्त चौटाला, निशान सिंह अन्य नेता संबोधित करेंगे।
दिग्विजय चौटाला ने कहा स्थापना दिवस मनाने के लिए प्रभारी नियुक्त किए है और 15 अगस्त तक इनसो की कार्यकारिणी घोषित होगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा रजिस्ट्रियों में जिस तरीके की गड़बड़ सामने आई थी उसके बाद जो एक्शन डिप्टी सीएम और मुख्यमंत्री के समन्वय से लिया गया, उससे प्रदेश में भ्रष्टाचार कम होगा।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कोई भी तहसीलदार पैसे नहीं लेगा। चौटाला ने कहा विभाग दुष्यंत चौटाला का था इसलिए उनके अधिकार क्षेत्र की बात थी और मुख्यमंत्री प्रदेश के मुखिया है, तो दोनों ने ही मिलकर यह एक्शन लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS