Rewari : परिजनों को मंजूर नहीं अंतरजातीय विवाह, प्रेमी के घर पहुंची युवती, वापस लाने गए तो हुआ बवाल

Rewari : परिजनों को मंजूर नहीं अंतरजातीय विवाह, प्रेमी के घर पहुंची युवती, वापस लाने गए तो हुआ बवाल
X
  • प्रेमी के घर पर लड़की के परिजनों पर हमला करने का आरोप
  • थाना सदर पुलिस ने 36 लोगों पर दर्ज किया केस

Rewari : थाना सदर अंतर्गत एक गांव की पॉलीटेक्निक (polytechnic) की छात्रा पड़ोसी गांव के लड़के से प्यार करती है। दोनों अलग-अलग जाति से संबंध रखते हैं, इसलिए लड़की के परिजनों को उनका प्यार रास नहीं आ रहा। लड़के से संपर्क खत्म करने के लिए जब लड़की के परिजनों ने दबाव बनाया तो वह प्रेमी के घर जाकर रहने लगी। उसे वापस लाने के लिए जब लड़की के परिजन लड़के के घर पहुंचे, तो दोनों पक्षों में जमकर घमासान हो गया। दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई। इसके बाद थाना सदर पुलिस ने लड़की के बयान पर उसके माता-पिता व दादा-दादी समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लड़की ने ऑनर किलिंग (owner killing) की आशंका भी जाहिर की।

यह भी पढ़ें : हाईटेक हुआ खनन माफिया, आधुनिक तकनीक से अवैध खनन को दे रहे अंजाम

लड़की ने बताया कि वह लिसाना निवासी मनीष से प्यार करती है। उसने जब अपने परिजनों को प्यार के बारे में बताते हुए मनीष से शादी करने की बात कही, तो उसके परिजन ही उसके लिए खतरा बन गए। पिता के पुलिस में होने के कारण उसे बार-बार जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। मनीष से संपर्क खत्म करने पर दबाव बनाया तो वह घर छोड़कर मनीष के घर रहने लगी। उसके परिजनों ने उसे स्वीकार कर लिया। लड़की ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने हाल ही में उसे व्हाट्स एप कॉल के जरिए गालियां देते हुए धमकी दी। इसके बाद उसके परिजनों ने मनीष के घर पर हमला बोल दिया। मनीष को जमीन पर गिराकर उसकी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई। खुद उसने मनीष को बचाया। इसके बाद जब पुलिस को कॉल की गई, तो उसके परिजन जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। इस हमले में मनीष और उसके परिजनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने लड़की के बयान पर केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।

महिला आयोग और पुलिस अधिकारियों को भेजा पत्र

लड़की ने परिवार से जान का खतरा बताते हुए डीजीपी से लेकर महिला आयोग तक को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पत्र में ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए लड़की ने अपने ही परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपी एसपी को भी प्रेषित की गई है। पुलिस केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश कर रही है।


Tags

Next Story