अंतरराज्जीय नशा तस्कर गिरफ्तार, टांगों पर टेप लगाकर बांधे था अफीम

अंतरराज्जीय नशा तस्कर गिरफ्तार, टांगों पर टेप लगाकर बांधे था अफीम
X
तस्कर अस्थाई तौर पर पंजाब में रहते हुए झारखंड से अफीम खरीद कर हरियाणा-पजांब क्षेत्र में नशा स्पलाई करने का अवैध धंधा करता था।

कैथल : पुलिस द्वारा नशे के दुष्परिणामों बारे नागरिकों को जागरुक करने के अतिरिक्त एसपी लोकेंद्र सिंह के आदेशानुसार नशा तस्करों की धरपकड कि लिए निरंतर रुप से मुहीम चलाई जा रही है।

सीआईए-2 पुलिस द्वारा गुरुवार शाम के समय एक गुप्त सुचना मिलने उपरांत चीका से बिहार निवासी एक अंतरराज्जीय नशा तस्कर को काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से करीब 3.5 लाख रुपए मूल्य की 2 किलो 830 ग्राम अफीम बरामद हुई।

शातिर तस्कर अस्थाई तौर पर पंजाब में रहते हुए झारखंड से अफीम खरीद कर हरियाणा-पजांब क्षेत्र में नशा स्पलाई करने का अवैध धंधा करता था, जो अपनी पैंट नीचे दोनों टांगों की पिंडलियों पर टेप कीे मार्फत अफीम बांधे हुए था।

Tags

Next Story