अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : 25 देशों के लोग आनलाइन जुड़े, आगाज का इंतजार

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : 25 देशों के लोग आनलाइन जुड़े, आगाज का इंतजार
X
इस महोत्सव का आयोजन 17 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक होगा और मुख्य कार्यकम (Main program) 21 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक चलेंगे। इन सभी कार्यक्रमों को वर्चुअल रूप से आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

हरिभूमि न्यूज : कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की पहचान पूरे विश्व में बन चुकी है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के साथ 25 से ज्यादा देशों के लोग जुड़ चुके है और बेसब्री के साथ महोत्सव के आगाज का इंतजार कर रहे है। इस वर्ष पर्यटक एवं श्रद्धालु कोविड-19 के कारण केवल दीपदान, अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी, वैश्विक गीता पाठ, संत सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों का ही आनंद ले पाएंगे और क्राफ्ट मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वंचित रहेंगे।

अहम पहलू यह है कि 1 दिसम्बर से लेकर 9 दिसम्बर तक कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा तैयार की गई महोत्सव की वेबसाइट, आनलाइन पेजों पर 25 से ज्यादा देशों के लोग विजिट कर चुके है और इन साईट पर कार्यक्रमों और तमाम क्षणों को जानने के लिए 9 दिसम्बर तक 1 लाख 14 हजार 132 लोग कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की इंटरनेशनल गीता महोत्सव की वेबसाइट को क्लीक कर चुके है। इतना ही नहीं 9 दिसम्बर तक साइट के आनलाइन पेजों पर 1 करोड़ 13 लाख 89 हजार 92 हिट्स मिल चुके है।

उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने बातचीत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के साथ-साथ राज्य सरकार की तरफ से अथक प्रयास किए गए है। इन प्रयासों के चलते ही अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए बनाई गई वेबसाइट पर 9 दिसम्बर तक 1 लाख 14 हजार 132 लोग विजिट कर चुके है। इतना ही नहीं अमेरिका, भारत, मलेशिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, चीन, कुवैत, फिलीपिन, जापान, कतर, रशियन, आस्ट्रेलिया, हंगरी, वियतनाम, ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस, युक्रेन जर्मनी, ब्राजील, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रिका, इटली आदि देशों के लोगों ने भी केडीबी की वेबसाइट पर शिरकत कर अवलोकन किया है।

उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल गीता महोत्सव आनलाइन प्रतियोगिता व कुरुक्षेत्र को जानो महाभारत प्रतियोगिता में भी लोग बढ़चढ़कर भाग ले रहे और निरंतर साइट पर जाकर गीता व महाभारत से सम्बन्धित प्रश्नों के जवाब देकर अपने ज्ञान में बढौतरी कर रहे है। धीरे-धीरे इसका आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष महोत्सव को आनलाइन प्रणाली से मनाया जा रहा है। इसलिए सभी पर्यटक व श्रद्धालु इस दौरान कुरुक्षेत्र न आकर आनलाइन माध्यम से ही इस उत्सव में शिरकत करे और कार्यक्रमों को आनलाइन माध्यम से ही देंखे। इस महोत्सव का आयोजन 17 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक होगा और मुख्य कार्यकम 21 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक चलेंगे। इन सभी कार्यक्रमों को वर्चुअल रुप से आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

Tags

Next Story