अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 134 तीर्थों पर मनाया जाएगा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आगामी 17 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2020 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा। कोविड-19 को मद्देनजर रखते हुए इस वर्ष गीता पर आधारित सेमिनार व गोष्ठियां केवल ऑनलाbन आयोजित की जाएंगी और कुरुक्षेत्र से ही तीर्थ स्थलों पर आरती, ग्लोबल चैंटिंग व अन्य कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को 48 कोस के अंतर्गत आने वाले सभी 134 तीर्थों पर मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर आयोजित किए जाएंगे।
गीता पाठ 21 दिसम्बर से 26 दिसम्बर 2020 तक ज्योतिसर में आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, 24 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में संत सेमिनार आयोजित होगा और 25 दिसम्बर को गीता ग्लोबल चैंटिंग ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और ब्रह्मसरोवर पर दीपदान का आयोजन पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS