International Gita Mahotsav 2021 ​: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 2 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, जानिये इस बार क्या रहेगा खास

International Gita Mahotsav 2021 ​: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 2 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, जानिये इस बार क्या रहेगा खास
X
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 के नोडल अधिकारी एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव विजय दहिया ने समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 को परम्परा अनुसार पूरे जोश और श्रद्घा के साथ कुरुक्षेत्र के ब्रहमसरोवर पर मनाया जाएगा। इस महोत्सव को लेकर 2 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का पूरा स्वरुप आजादी का अमृत महोत्सव पर आधारित होगा। अहम पहलू यह है कि इस महोत्सव में गत्त वर्षों की तरह कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ ऑनलाइन क्वीज प्रतियोगिता, श्लोकोच्चारण व 48 कोस के तीर्थों पर कार्यक्रमों के अलावा 48 कोस के तीर्थों को लेकर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 के नोडल अधिकारी एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव विजय दहिया सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले प्रधान सचिव विजय दहिया और राज्यपाल के सचिव एवं केडीबी सदस्य सचिव अतुल द्विवेदी ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 2 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक होने वाले तमाम कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की और सभी कार्यक्रमों को अंतिम स्वरुप देने के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राज्य सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रमों को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाए और अलग-अलग आयोजनों के लिए कमेटियों का गठन किया जाए और इन सभी कमेटियों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएं। प्रधान सचिव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है और इस महोत्सव को लेकर 2 से 19 दिसम्बर के बीच विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में पूर्व वर्षों के कार्यक्रमों के साथ-साथ कुछ नए कार्यक्रमों को भी शामिल किया जाएगा।

Tags

Next Story