International Gita Mahotsav 2023 : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 7 से 24 दिसंबर तक, पहली बार 8 दिन के होंगे मुख्य कार्यक्रम

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं एडीसी अखिल पिलानी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 (Gita Mahotsav 2023) के हर पल को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सभी को मिलकर सांझे प्रयास करने होंगे। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन ब्रह्मसरोवर पर 7 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में मुख्य पंडाल सजाया जाएगा।
एडीसी अखिल पिलानी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने संक्षिप्त में महोत्सव के कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस वर्ष गीता जयंती 23 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन दीपोत्सव, दीपदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और 18 हजार विद्यार्थियों का वैश्विक गीता पाठ होगा। इस वर्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार पहली बार महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 8 दिन के होंगे, यह कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। हालांकि महोत्सव में शिल्प और सरस मेला 7 से 24 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान 48 कोस निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने भी अपने सुझाव देते हुए कहा कि शिल्प मेले में देश के प्रत्येक राज्य से अच्छे शिल्पकार को आमंत्रित किया जाए और प्रदेश के प्रत्येक राज्य के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करवाया जाए। एडीसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 में पहली बार मुख्य कार्यक्रम 8 दिन के होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS