खेल जगत में शोक : अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुश्ती कोच सुभाष सोनी का निधन

खेल जगत में शोक : अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुश्ती कोच सुभाष सोनी का निधन
X
सुभाष कोच ने अपने जीवन में सैकड़ों राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरियाणा को दिए हैं। सुभाष चंद्र सोनी से प्रशिक्षण लिए खिलाड़ी इस समय अलग-अलग विभागों में अधिकारी पद पर नियुक्त हैं।

हिसार। हरियाणा के जाने माने अंतरारष्ट्रीयस्तर के कुश्ती कोच सुभाष सोनी कोच निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे। अंतिम संस्कार बस अड्डे के समीप श्मशान गृह में किया गया। इस दौरान खेल जगत से अधिकारी कोच व खिलाड़ी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। सुभाष चंद्र सोनी से प्रशिक्षण लिए खिलाड़ी इस समय अलग-अलग विभागों में अधिकारी पद पर नियुक्त हैं। सुभाष कोच ने अपने जीवन में सैकड़ों राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरियाणा को दिए हैं।

कोच बनने से पहले उन्होंने कुश्ती जीवन की शुरुआत वर्ष 1975 से की तथा एक वर्ष के कठिन परिश्रम के स्वरुप वह साल 1976 में मेरठ में आयोजित नेशनल खेलों में में स्वर्ण पदक जीता। साल 1976 में ही वह जूनियर नेशनल में अव्वल रहे। इसके बाद साल 1977 व 1979 में ऑल इडिया इंटर यूनिवर्सिटी में रजत पदक विजेता रहे। साल 1980 में अपने वेट 57 किलोग्राम तथा 1981 में अपने वेट 62 किलोग्राम में आल इडिया इंटर यूनिवट्ी वे गोल्ट मेडलिस्ट रहे। इस दौरान उन्हें कई बार राज्य में प्रथम चैम्पियन खिलाड़ी के तौर पर सम्मानित किया गया।

बाद में सरकार ने सुभाष चंद्र को कुश्ती कोच पर पद सुशोभित किया था तथा जल्द उन्होंने अपनी कोच की योग्यता को साबित करके दिखाया। जिसके लिए भारत सरकार से 1990 में टर्की में वर्ल्ड चैम्पियशिप में भारतीय कुश्ती टीम का कोच नियुक्त कर भेजा। साल 1992 मेें अंतरराष्ट्रीय कोच के तौर पर अपने नेतृत्व में टर्की में भारतीय टीम को लेकर गए। भारत की टीम ने इस दौरान गोल्ड मेडल तथा कांस्य पदक हासिल किया था। वे हिसार में जिला खेल अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके है। खेल जगत में खिलाड़ियों, कोचों तथा खेल अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।

Tags

Next Story