इसे कहते हैं आसमान से गिरकर खजूर में अटकना... चोरी में विफल रहने पर बाइक से भागे दो चोर, जानें फिर क्या हुआ

हरिभूमि न्यूज. रेवाड़ी
आसमान से गिरकर खजूर में अटकने वाली कहावत दो युवकों पर उस समय चरित्रार्थ हो गई, जब चोरी का प्रयास विफल होने के बाद बाइक से भागते समय दोनों गिर गए। लोगों ने दोनों को मौके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
मैनपुरी का रहने वाला रंजीत शांतिनगर में किराए के मकान में रहता है। उसने पुलिस शिकायत में बताया कि जब रात को वह अपने कमरे में सोया हुआ था, तो दो युवकों ने उसकी जेब से मोबाइल फोन निकालने का प्रयास किया। उसकी नींद खुलने पर दोनों वहां से भागने लगे। जब वह गली में खड़ी बाइक लेकर भाग रहे थे, तो बाइक फिसल जाने से दोनों गिर गए। इसी बीच उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोग भी वहां एकत्रित हो गए। लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी लिसाना निवासी पुनीत और गोकलगढ़ निवासी हितेष बताए गए हैं। दोनों के खिलाफ चोरी के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS