छह पंचायतों के बाद दहिया खाप का विवाद खत्म, नए फार्मूले से जयपाल बने प्रधान

हरिभूमि न्यूज : खरखौदा ( सोनीपत )
रविवार को सिसाना गांव में दहिया खाप के चबूतरे पर खाप की पंचायत हुई। दो की बजाय एक प्रधान बनाने को लेकर यह छटी पंचायत थी। इस पंचायत में इस्तीफा दे चुके प्रधान महावीर पहुंचे। लेकिन दूसरे प्रधान सुरेंद्र दहिया नहीं पहुंचे। पंचायत ने फैसला लिया कि अब एक प्रधान बनाया जाएगा। एसीपी महावीर का इस्तीफा स्वीकार किया व पंचायत में सर्व सम्मति से उकासें में रिटायर्ड इंस्पेक्टर जयपाल दहिया का नाम सामने आए। जिन्होंने यह जिम्मेवारी स्वीकार कर ली।
जिसके बाद दहिया खाप की तरफ से मान सम्मान की पगड़ी पंचायत के कहने पर पूर्व प्रधान रिटायर्ड एसीपी महावीर दहिया ने सर्व सम्मति से बनाए गए प्रधान जयपाल दहिया को बांधी। इस मौके पर जयपाल दहिया ने कहा कि वे दहिया खाप के मान सम्मान को निरंतर आगे बढ़ाऐंगे, जो मान सम्मान दहिया खाप ने उन्हें सौंपा है, वे उसे बखूबी निभाऐंगे। 10 मई को दहिया खाप के चबूतरे पर बिजलान की एक पंचायत बुलाई गई है। इस मौके पर पूर्व प्रधान महावीर एसीपी, इंस्पेक्टर, राजेंद्र दहिया, मीना सरपंच के पति सतीश, गढी गांव के करण सिंह, आनंद दहिया, संदीप ब्लाक समिति सदस्य, सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस फार्मूले से बने दहिया खाप के प्रधान
दहिया खाप चबूतरे पर गढ़ी सिसाना सहित सभी चारो पान्नों की पंचायत हुई। जिसमें सभी पान्नों से 2-2 व्यक्ति लिए गए, जिनमें एक एस.सी वर्ग व एक ब्राहम्ण समाज से एक बैकवर्ड समाज से गढ़ी सिसाना व सिसाना का एक-एक सरपंच लिए गए। चारों पान्नों से ब्लाक समिति के चुने हुए मैंबर सहित कुल 17 व्यक्ति उकासे में गए। जो पंचायत की पूर्ण सहमति से गए थे। जिन्होंने रिटायर्ड इंस्पेक्टर जयपाल सिंह को दहिया खाप का प्रधान चुना गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान ने दहिया खाप के प्रधान को गांवों की तरफ से जयपाल दहिया को पगड़ी बांधकर उन्हें जिम्मेवारी सौंपी गई।
उकासे में आए व्यक्तियों के नाम
सतीश, मेहर सिंह, जयकिशन, इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, जगमेंद्र, संदीप उर्फ काला, जयकिशन, पंकज, बलबीर मास्टर, बलवान, प्रेम सिंह, सत्ते, बल्लू पंडित, करण सिंह, भूरा सहित कुल 17 व्यक्ति सामने आए और उन्होंने सर्वसम्मति से जयपाल दहिया को दहिया खाप का प्रधान चुना। उधर दूसरी तरफ सुरेंद्र दहिया का कहना है कि वे जयपाल को प्रधान नहीं मानते वो एक पक्ष के प्रधान बने हैं। असली पंचायत को 17 या 24 अप्रैल को होनी थी। जो पहले करके अपना प्रधान बनाया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS