किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा में जगह-जगह जाम, राकेश टिकैत हिसार पहुंचे

हिसार में लाठीचार्ज के विरोध में पूरे हरियाणा में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जगह-जगह रोड जाम कर दिए और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। वही घटना की सूचना मिलने पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी कुंडली बार्डर से रामायण टोल पर पहुंचे। वही किसान नेता राकेश टिकैत भी हिसार पहुंचे और सरकार को चेतावनी दी।
आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच टकराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आंदोलनकारी रामायण टोल पर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने टोल पर रोड जाम किया। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में आंदोलनकारी की कमेटी ने आईजी ऑफिस के घेराव का निर्णय लिया। किसान नेताओं ने हिरासत में लिए गए तमाम आंदोलनकारियों की रिहाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बर्बरतापूर्ण तरीके से किसानों पर लाठियां भांजींं।
चढूनी ने कहा कि किसानों को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो प्रदेशभर में जाम लगाया जाएगा। इसके अलावा सोमवार को प्रदेश के सभी थानों में 11 बजे घेराव करने की भी घोषणा की गई। किसान नेताओं ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में दो घंटे के लिए प्रदेश के तमाम हाइवे पर भी जाम लगाने की घोषणा की।
यहां लगाया किसानों ने जाम
हिसार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध कितलाना टोल पर लगाया जाम।
हिसार में किसानों पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में किसानों ने कलायत क्षेत्र में राष्ट्रीय मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। शिमला, खरक पांडवा और तितरम मोड़ के साथ-साथ अन्य स्थानों पर मुख्य मार्ग पर डेरा डाल लिया।
मकड़ौली टोल प्लाजा पर भी किसानों ने लगाया जाम।
हिसार में लाठीचार्ज के विरोध में जीटी रोड पर शाहबाद में किसानों ने लगाया जाम। वही कुरुक्षेत्र- कैथल मार्ग पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के थर्ड गेट के समक्ष लगाया जाम।
हिसार में लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगढ़ रोहतक के बीच रोहद टोल को भी किसानों ने किया जाम।
हिसार में लाठीचार्ज के विरोध में जींद जिले में आधा दर्जन स्थानों पर लगे जाम।
पंचकूला में किसानों ने चंडीमंदिर टोल प्लाजा व बरवाला के जलौली टोल प्लाजा पर जाम लगाया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS