शनिवार को नहीं लगेगा गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार

X
By - Manoj Jangra |9 Dec 2022 5:32 PM IST
गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में सर्वाधिक प्रचलित है, जिसमें हर शनिवार दरबार में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग शिकायत लेकर पहुंचे हैं।
चंडीगढ़। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ( Anil Vij ) का जनता दरबार ( Janta Darbar ) इस शनिवार, दिनांक 10 दिसम्बर को नहीं लगेगा। व्यस्तताओं की वजह से जनता दरबार का आयोजन नहीं किया जाएगा, अगले शनिवार दिनांक 17 दिसम्बर को जनता दरबार पूर्व की भांति यथावत लगेगा।
गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में सर्वाधिक प्रचलित है, जिसमें हर शनिवार दरबार में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग शिकायत लेकर पहुंचे हैं। दरबार में मौके पर ही गृह मंत्री हर समस्या को स्वयं सुनते हुए उनके निवारण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हैं।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS