एचएसजीपीसी के अध्यक्ष बने जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल

एचएसजीपीसी के अध्यक्ष बने जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल
X
दादूवाल ने अपने विरोधी जसबीर सिंह खालसा (Jasbir Singh Khalsa) को दो वोटों से पराजित कर प्रधान पद पर कब्जा किया। बलजीत सिंह दादूवाल को कुल 19 वोट मिले व जसबीर सिंह खालसा को 17 वोटें प्राप्त हुए। हरियाणा सिख गुुरुद्वारा कमेटी के कुल 36 सक्रिय सदस्य हैं जिन्होंने आज मतदान में हिस्सा लिया।

हरिभूमि न्यूज :गुहला-चीका

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एडहाक) के लिए आज करवाए गए चुनाव में जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल (Jathedar Baljeet Singh Daduwal) विजयी रहे। दादूवाल ने अपने विरोधी जसबीर सिंह खालसा को दो वोटों से पराजित कर प्रधान पद पर कब्जा किया। बलजीत सिंह दादूवाल को कुल 19 वोट मिले व जसबीर सिंह खालसा को 17 वोटें प्राप्त हुए। हरियाणा सिख गुुरुद्वारा कमेटी के कुल 36 सक्रिय सदस्य हैं जिन्होंने आज मतदान में हिस्सा लिया। चुनाव प्रक्रिया गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू हो गई थी और ग्यारह बजते बजते लगभग दो तिहाई सदस्य अपने वोट डाल चुके थे।

बलजीत सिंह दादूवाल ने एसडीएम गुहला को एक लिखित शिकायत देकर चार वोटों पर एतराज जताया। दादूवाल ने अपने एतराज में कहा कि बाबा गुरमीत सिंह त्रिलोकेवाल, हरपाल सिंह अंबाला, अमरीक सिंह जनैदपुर हरियाणा कमेटी के साथ साथ अमृतसर कमेटी के भी सदस्य हैं, ऐसे में इन तीनों सदस्यों को हरियाणा कमेटी के चुनाव में मतदान करने का कोई हक नहीं। दादूवाल ने हरप्रीत सिंह नरूला के मतदान करने पर भी एतराज जताया। दादूवाल ने कहा कि हरप्रीत सिंह नरूला ने सिख मर्यादाओं का उल्लंघन किया है। ऐसे में उसे किसी भी धार्मिक कमेटी के चुनाव में वोट डालने का कोई हक नहीं। दादूवाल के एतराज के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने चुनाव अधिकारी मास्टर दर्शन सिंह बराड़ी के साथ विचार विमर्श के बाद इन सभी के वोट डलवाए गए। चुनाव शांति पूर्वक संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

रतिया ने दादूवाल का किया समर्थन

गुरुद्वारा कमेटी चुनाव में तीसरे उम्मीदवार रहे स्वर्ण सिंह रतिया ने आज मतदान से पहले बलजीत सिंह दादूवाल का समर्थन करते हुए उनके लिए वोट करने की बात कही। दादूवाल ने चुनाव नतीजों से पहले अपने सभी 19 समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया।

सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहे

एचएसजीपीसी के चुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे। एसडीएम गुहला शशी वसुंधरा व एसडीएम कैथल संजय कुमार को चुनाव संपन्न करवाने की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। नायब तहसीलदार गुहला विरेद्र सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कियागया था।

एसपी कैथल शशांक कुमार ने डीएसपी गुहला किशोरी लाल के साथ स्वयं गुरुद्वारा साहिब पातशाही छेवीं एवं नौंवी चीका का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और सभी सदस्यों से शांति पूर्वक चुनाव संपन्न करवाने का आह्वान किया।

Tags

Next Story