रोहतक : जेई ने महिला को गोली मारी फिर खुद कर ली आत्महत्या

हरिभूमि न्यूज:रोहतक
जींद रोड के गांव सिंहपुरा में शुक्रवार दोपहर को बिजली निगम के जेई ने महिला को गोली मारकर खुद को गोली मार ली। जेई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल महिला को उपचार के लिए पीजीआई भर्ती कराया गया।
गांव भिड़ताना निवासी मनोज (38) शुक्रवार को ड्यूटी पर गांव झांझ कलां सब स्टेशन पर नहीं पंहुचा। वह सुबह गाड़ी लेकर घर से निकला था। वह अपनी कार में रोहतक आया। यहां एक गांव के राजकीय स्कूल में उसके रिश्ते में बुआ की बेटी जूनियर लेक्चरर है। वह उसे अपने साथ लेकर सिंहपुरा में ड्रेन नम्बर आठ के पास पहुंचा। जहां दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मनोज ने अपने पास मौजूद हथियार से महिला पर फायर कर दिया। गोली महिला के हाथ में लगी। इसके बाद मनोज ने अपने सिर में गोली मार ली। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। महिला ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सिटी थाना प्रभारी राकेश सैनी पहुंचे। पुलिस ने महिला को पीजीआई भर्ती कराया।
मौके से पिस्तौल बरामद
जेई ने महिला को गोली मारने के बाद आत्महत्या की है। मौके से पिस्तौल बरामद हुआ है। घायल महिला की शिकायत पर मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।- शमशेर सिंह, प्रभारी इंदिरा कालोनी चौकी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS