Jhajjar : कपड़ा सुखाने गई महिला को लगा करंट, बचाने दौड़ी अन्य दो महिलाएं भी झुलसी

Jhajjar : कपड़ा सुखाने गई महिला को लगा करंट, बचाने दौड़ी अन्य दो महिलाएं भी झुलसी
X
गांव फतेहपुर में छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (Hypertension) तारों की चपेट में आने से तीन महिलाएं झुलस गई ।

हरिभूमि न्यूज. झज्जर

क्षेत्र के गांव फतेहपुर में छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (Hypertension) तारों की चपेट में आने से तीन महिलाएं झुलस गई । परिजन तीनों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए गुरुग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए हैं। जहां तीनों महिलाओं का उपचार किया जा रहा है।

बाद में सूचना मिलने पर बिजली निगम और पुलिस (police) टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मृतक महिलाओं की पहचान मोनिका पत्नी हंसराज, रेखा पत्नी रामपाल ओर जोनिका के तौर पर की गई है। गनीमत यह रही कि इस दौरान बिजली कट गई।

जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार हंसराज के मकान की छत के ऊपर से हाईटेंशन की तार गुजर रही है। दिन के समय में परिवार की दो महिलाएं कपड़े सुखाने के लिए अपनी छत पर गई थी। तार पर भीगे हुए कपड़े डालने के दौरान पहले एक महिला करंट की चपेट में आ गई।

छत पर ही मौजूद जब दूसरी महिला ने चिल्लाने कीआवाज सुनी तो वह भी मदद के लिए दौड़ी। जिसके चलते पहली महिला को बचाने के चक्कर में दूसरी भी करंट की चपेट में आ गई। इसी दौरान परिवार की तीसरी महिला भी नीचे से दौड़ती हुई छत पर आ पहुंची और करंट की चपेट में आने से घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Tags

Next Story