Jind : टूरिस्ट वीजा लगवाने का झांसा देकर हड़पे 10 लाख

Jind : टूरिस्ट वीजा लगवाने का झांसा देकर हड़पे 10 लाख
X
  • न लगवाया वीजा, न लौटाई 10 लाख की राशि, मिली धमकी
  • बाप, बेटे पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जांच जारी

Jind : आढ़ती को टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजने का झांसा देकर दस लाख रुपए हड़प लिए। उचाना थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव डूमरखां कलां निवासी नरेंद्र ने बताया कि उसकी उचाना मंडी में आढ़त की दुकान है। वह विदेश घूमने का इच्छुक था, जिसके चलते उसने उचाना मंडी निवासी नरेंद्र गोयल तथा उसके बेटे से संर्पक साधा। 30 अगस्त 2020 को उसने टूरिस्ट वीजा लगवाने के लिए दोनाें को दस लाख रुपए दे दिए, जिस पर उसने लिखित में भी दिया। जब उसने वीजा लगने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि विदेश भेजने वाले एजेंट से बात की हुई है। काफी समय तक दोनाें उसे गुमराह करते रहे। जब उसने वीजा न लगने पर दबाव डाला तो आरोपितों ने राशि देने से मना कर दिया। उचाना थाना पुलिस ने नरेंद्र श्योकंद की शिकायत पर नरेंद्र गोयल तथा उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें - Jind : धोखाधड़ी कर दूसरों के कागजातों पर लिया लोन, हड़पे लाखों

Tags

Next Story