Jind : इटली भेजने का झांसा देकर हड़पे 42 लाख, 2 दिन पहले लीबिया में हुई मौत

Jind : इटली भेजने का झांसा देकर हड़पे 42 लाख, 2 दिन पहले लीबिया में हुई मौत
X
  • पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर 4 युवकों के खिलाफ किया काबूतरबाजी का मामला दर्ज
  • फर्जी तरीके से भेजने पर लीबिया में फंसा युवक, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Jind : इटली भेजने का झांसा देकर एक युवक से साढे़ 42 लाख रुपए हड़प लिए गए। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर गढ़ी थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जिस युवक को डोंकी के माध्यम से इटली भेजा जा रहा था, उसकी 11 दिसंबर को संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव लोन निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई विकास विदेश जाने का इच्छुक था। जिसको लेकर उनका संपर्क गांव बिधराना निवासी धोला तथा उसके जीजा गांव भैंसवाल निवासी नरेश से हुआ। दोनों ने उसके भाई काे आस्ट्रेलिया भेजने के लिए 13 लाख रुपए ले लिए और फर्जी वीजा दे दिया। जिसके चलते उसका भाई नहीं गया। तीन लाख रुपए देकर दस लाख रुपए हड़प लिए। दोनाें ने उनकी मुलाकात चीका निवासी संदीप व देवेंद्र से करवाई। जिनके साथ इटली भेजने के नाम पर राशि तय हो गई। दो फरवरी को उसके भाई विकास को दुबई सही कागजातों पर पहुंचाया। जिसके बाद गलत तरीके से लीबिया भेज दिया गया। जहां पर उसका भाई फंस गया। यहां उनसे और राशि वसूली गई। राशि न देने पर उसके भाई को टॉर्चर किया गया, जिसके चलते उसके भाई की 11 दिसंबर को मौत हो गई।

दीपक ने आरोप लगाया कि चारों आरोपिताें ने उनसे 42 लाख 33 हजार रुपए हड़प लिए और उसके भाई को फर्जी कागजातों पर दूसरे देश भेज दिया। गढ़ी थाना पुलिस ने दीपक की शिकायत पर धोला, नरेश, संदीप, देवेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गढ़ी थाना के जांच अधिकारी हरजिंद्र ने बताया कि चार लोगाें पर युवक को फर्जी कागजातों पर विदेश भेजने के नाम पर राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - Rewari : नकली शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने काबू किए 6 आरोपी


Tags

Next Story