Basmati Dhan : बासमती धान की अच्छी कीमत मिलने पर किसान खुश, 4900 रुपये तक बिकी बासमती धान, जानें पिछले साल का दर

जींद/उचाना। बासमती धान में बीते कुछ दिनों से तेजी निरंतर जारी है। मार्केट कमेटी में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार इन दिनों प्राइवेट बोली द्वारा 4291 रुपये से लेकर 4931 रुपये प्रति क्विंटल तक बासमती धान की खरीद की गई है। जबकि बीते सीजन में इन दिनों भाव 3125 रुपये से 3651 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा था। इस साल आवक भी अधिक हुई है तो भाव भी बीते साल से प्रति क्विंटल अधिक किसानों को मिलने से किसानों को आर्थिक रूप से फायदा हो रहा है।
किसानों को हुआ भाव बढ़ने से फायदा
किसान सूरजमल, जगरूप, राजा, बीरभान ने कहा कि इस साल बासमती, धान 1509 के भाव बीते सीजन से अधिक मिल रहे है। भाव अधिक होने से किसानों को आर्थिक रूप से फायदा हुआ है। कई सालों के बाद धान के हर किस्म के भाव किसानों को अधिक मिल रहे है। भाव ऐसे ही बढ़ते रहे तो किसान को आर्थिक रूप से फायदा होता रहेगा। इस बार धान की फसल किसानों के लिए फायदे वाली रही है। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू ने बताया कि अब तक 360377 क्विंटल बासमती धान की आवक हो चुकी है। बीते सीजन में अब तक 254840 क्विंटल की आवक हुई थी। इस साल बीते सीजन के मुकाबले 105537 क्विंटल बासमती धान मंडी अधिक पहुंची है। ऐसे ही धान 1509 भी बीते साल की अपेक्षा 56420 क्विंटल अधिक मंडी पहुंची। धान 1509 के भाव भी बीते साल से अधिक किसानों को मिले। भाव बढ़ने से मार्केट कमेटी की मार्केट फीस में भी बढ़ोतरी हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS