Jind : विदेश में रह रहा भांजा बन लगाया 10 लाख का चूना

- दोस्त की पत्नी बीमार बताकर दिया खाते का नंबर
- पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर शुरू की जांच
Jind : तथाकथित भांजे ने दोस्त की पत्नी को बीमार बताकर मामा को दस लाख रुपए का चूना लगा दिया। जब मामा ने आस्ट्रेलिया बैठे भांजे से संपर्क साधा तो ठगी का खुलासा हुआ। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव नेहरा निवासी जगतार ने बताया कि 4 दिसंबर को उसकी बेटी का अमेरिका के लिए साक्षात्कार था और उसने अपनी बेटी को अमेरिका भेजने के लिए रुपयों का इंतजाम कर रखा था। लेकिन उसकी बेटी को कामयाबी नहीं मिली। जिस कारण वह काफी परेशान था। उसी दिन दोपहर को उसके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से काल आई, जिसने उसे बातो में उलझा लिया। उसने आस्ट्रेलिया में रह रहा उसका भांजा जग्गी समझ कर बात करनी शुरू कर दी। उस व्यक्ति ने भी खुद को जग्गी बता कर परिवार के बारे में जानकारी ली। उसने बताया कि उसका दोस्त पटियाला निवासी हरजीत दिक्कत में है। उसकी पत्नी बीमार है। उसे रुपयों की सख्त जरूरत है। वह हरजीत के खाते में राशि भेज दे। वह जल्द राशि उसके खाते में भेज देगा। जिस पर उसने दस लाख रुपए दिए गए खाते में भेज दिए। जिसके बाद फिर से डेढ़ लाख रुपए की डिमांड की गई। जब उसने अपने भांजे से संपर्क साधा तो धोखाधड़ी का पता चला। साइबर थाना पुलिस ने जगतार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें - Sonipat : किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को आजीवन कारावास
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS