Jind : छापेमारी करने पहुंची सीएम फ्लाइंग को बदबू ने किया बेहाल

- पॉलीथिन वेस्ट से प्रोडक्ट तैयार करने वाली फैक्टरी पर दी थी दस्तक
- पोल्यूशन विभाग ने फैक्टरी संचालक को अनियमतता बरतने पर थमाया नोटिस
Jind : सीएम फ्लाइंग तथा पोल्यूूशन विभाग की संयुक्त टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में वेस्ट प्लास्टिक से प्रोडेक्ट तैयार करने वाली फैक्टरी पर छापेमारी की। छापेमारी करने वाली टीम को फैक्टरी के वेस्ट से उठने वाली बदबू ने बेहाल कर दिया। फैक्टरी के संचालन में नियमों की उल्लंघना पाए जाने पर पोल्यूशन विभाग ने फैक्टरी संचालक को नोटिस थमाया गया। आगामी कार्रवाई पोल्यूशन विभाग द्वारा अमल में लाई जाएगी।
सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि औद्योगिक क्षेत्र में वेस्ट प्लास्टिक से प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं। जिसमें कार्य नियमाें को ताक पर रख कर किया जा रहा है। वेस्ट से उठने वाली बदबू से लोगों का भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहां काम करने वाले मजदूरों के स्वास्थ्य पर पर भी विपरित प्रभाव पड़ सकता है। सीएम फ्लाइंग के इंसपेक्टर राजदीप के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसमें सब इंसपेक्टर चरण सिंह तथा भगवान सिंह तथा पोल्यूशन विभाग के एसडीओ अनिल कुमार भी शामिल हुए। टीम ने दस्तक दी तो वहां लगभग डेढ़ दर्जन मजदूर काम करते मिले। काफी मात्रा में पॉलीथिन वेस्ट पड़ी थी, जिसमें से बदबू उठ रही थी। फैक्टरी में प्रयोग होने वाले पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं था, जो खुले में पड़ा सड़ रहा था। इसके इलावा अन्य खामियां भी फैक्टरी संचालन में पाई गई। टीम में शामिल पोल्यूशन विभाग के अधिकारियाें ने फैक्टरी संचालक को अनियमतता बरतने पर नोटिस जारी किया है।
बदबू ने सीएम फ्लाइंग को किया बेहाल, मजदूरों को देख हुई हैरानी
सीएम फ्लाइंग ने जब फैक्टरी में दस्तक दी तो वहां वेस्ट से उठने वाली बदबू ने टीम को बेहाल कर दिया। नाक तथा मुंह पर रूमाल रखने पर भी चैन नहीं पड़ रहा था। टीम ने फैक्टरी से संबंधित दस्तावेज मंगवाए और दूरी पर जाकर उन्हें जांचा। टीम ने इतनी बदबू के बीच मजदूरों के काम करने पर भी हैरानी जताई ओर बदबू से मजदूरों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव पर चिंता जताई। टीम ने फैक्टरी संचालक को नसीहत के साथ चेतावनी भी दी। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पॉलीथिन वेस्ट फैक्टरी पर दस्तक दी थी। वहां पर बदबू बहुत ज्यादा उठ रही थी। गंदे पानी के निपटान की कोई व्यवस्था नहीं थी। संचालन में अन्य अनियमितता भी पाई गई। पोल्यूशन विभाग ने फैक्टरी संचालक को नोटिस जारी किया है। आगामी कार्रवाई पोल्यूशन विभाग द्वारा अमल में लाई जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS