पेयजल के 24,780 उपभोक्ताओं ने अब तक नहीं करवाया पीपीपी से लिंक, 29 जनवरी तक करें कनेक्शन लिंक

पेयजल के 24,780 उपभोक्ताओं ने अब तक नहीं करवाया पीपीपी से लिंक, 29 जनवरी तक करें कनेक्शन लिंक
X
हरियाणा में पेयजल के 24780 उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन को अभी तक परिवार पहचान पत्र से लिंक नहीं करवाया है। करवाने में कोई रुचि नहीं दिखाई है। जिसमें अकेले जींद शहर के 19200 उपभोक्ता हैं।

हरिभूमि न्यूज. जींद: पेयजल के 24780 उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन को अभी तक परिवार पहचान पत्र से लिंक कराने में कोई रुचि नहीं दिखाई है। जिसमें अकेले जींद शहर के 19200 उपभोक्ता हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए अब पार्षद, आंगनवाडी वर्कर व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग लिया जाएगा।

उपभोक्ता परिवार पहचान पत्र देने में कर रहे आनाकानी

जींद शहर में कुल पेयजल व सीवरेज के 30616 उपभोक्ता है, इन सभी उपभोक्ताओं का कनेक्शन परिवार पहचान पत्र से लिंक करने के लिए सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में कुछ उपभोक्ता परिवार पहचान पत्र देने से आनाकानी करते है। इसके कारण शहर में कार्य कर रही कर्मचारियों की 14 टीमों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड रहा है।

उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए चलाया जाएगा अभियान

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अब उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि परिवार पहचान पत्र से कनेक्शन को लिंक करने की योजना बहुत ही महत्वाकांक्षी है। इसके लिए पार्षद, आंगनवाड़ी वर्कर व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा।

कनेक्शन परिवार पहचान पत्र से लिंक अवश्य करवाएं: कर्मवीर सिंह

उपमंडल अभियंता कर्मवीर सिंह ने बताया कि सर्वे के कार्य कर रही टीमों को लोग पीपीपी की जानकारी देने में आनाकानी कर रही हैं। जींद शहर में कुल पेयजल व सीवरेज के 30616 उपभोक्ता है, इन सभी उपभोक्ताओं का कनेक्शन परिवार पहचान पत्र से लिंक करने के लिए सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। लोग शीघ्रता से पेयजल कनेक्शन को पीपीपी से लिंक करवाएं।

Tags

Next Story