Jind : नहर की पटरी पर मिला भ्रूण, क्षेत्र में मचा हड़कंप

- पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ दर्ज किया मामला
- पुलिस मामले में आरोपी महिला की कर रही तलाश
Jind : हांसी रोड नहर की पटरी पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आसपास लोगों ने एक भ्रूण को पड़ा देखा। भ्रूण की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरा रोड निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को हांसी रोड नहर के पास रेहड़ी पर चाय पीने के लिए गया हुआ था। तभी वहां नहर की पटड़ी पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। उन बच्चों ने नहर के अंदर पटरी के साथ एक नवजात बच्चे का भ्रूण देखा, जिसकी सूचना बच्चों ने उसे दी। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो भ्रूण में कोई हलचल नहीं थी। इसकी सूचना डायल 112 को दी। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात महिला ने अपने नवजात शिशु की पैदाइश को छिपाने के लिए जन्म देकर हांसी ब्रांच पर फेंक दिया है। शहर थाना पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें - Rewari : झमाझम बरसात से प्रदूषण हुआ कम, कोहरे ने रोके रखी वाहनों की रफ्तार
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS