Jind : ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपए

Jind : ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपए
X
  • पुलिस ने दंपति समेत 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला
  • पुलिस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने का कर रही प्रयास

Jind : ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर एक युवक से 1237000 हड़प लिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए वीजा न लगने पर जब युवक ने आरोपियों से अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपितों ने राशि लौटाने से मना कर दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। उचाना थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव बड़ौदा निवासी जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का ही राकेश तथा उसकी पत्नी पूजा विदेश भेजने का कार्य करते हैं। उसका बेटा आशीष पढ़ा लिखा बेरोजगार है, जिसका पासपोर्ट बना हुआ है। राकेश तथा उसकी पत्नी ने उसके बेटे आशीष को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया, जिसके लिए उन्होंने 15 लख रुपए की डिमांड की। राकेश तथा उसकी पत्नी ने उनकी बातचीत विवेकानंद नगर नागपुर महाराष्ट्र निवासी चंचल राय उर्फ रॉबिन से करवाई। तीनों ने आश्वासन दिया कि उसके बेटे आशीष को ऑस्ट्रेलिया भेज दिया जाएगा, जिसके लिए आरोपितों ने 1237000 रुपए ले लिए। बावजूद इसके लंबे समय तक उसके बेटे आशीष का वीजा नहीं लगा।

जब उसने बेटे का वीजा न लगने पर राशि वापस मांगी तो आरोपितों ने राशि देने से मना कर दिया। हड़पी गई राशि को उसने राकेश तथा उसकी पत्नी पूजा के जॉइंट खाते में डाला था। उचाना थाना पुलिस ने जगदीश की शिकायत पर राकेश, उसकी पत्नी पूजा तथा नागपुर महाराष्ट्र निवासी चंचल राय के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उचाना थाना के जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने विदेश भेजने का झांसा देकर राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी, जिसके आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - Rohtak : पुरुष एलाइट राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में खिलाड़ियों ने किया दमखम

Tags

Next Story