Jind : जींद से दिल्ली रूट पर शुरू हुई रोडवेज बस सेवा

Jind :  जींद से दिल्ली रूट पर शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
X
  • बसें न चल पाने के कारण रोडवेज को उठाना पड़ रहा था आर्थिक घाटा
  • बस सेवा बहाल होने से यात्रियों ने ली राहत की सांस

Jind : पिछले दिनों आई तेज बारिश व बाढ़ के कारण कई जगह हुए जलभराव की स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। जिसके चलते एक सप्ताह बाद जींद-दिल्ली रूट बहाल हो गया और इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। बुधवार को दोपहर 12 बजे व दोपहर बाद तीन बजकर 50 मिनट पर जींद से दिल्ली के लिए बस (BUS) रवाना हुई। वीरवार से दिल्ली रूट पर सुचारू रूप से बसों का संचालन होगा।

आमतौर पर जींद-दिल्ली रूट पर दस बस चलती हैं। जींद से दिल्ली के लिए पहली बस सुबह पांच बजकर दस मिनट पर चलती है। इसके बाद छह बजकर 20 मिनट, दस बजकर 20 मिनट, दस बजकर 40 मिनट, दोपहर 12 बजे, दोपहर एक बजकर 40 व इसके बाद दोपहर बाद तीन बज कर 50 मिनट पर जींद से दिल्ली के लिए बस है। जींद-दिल्ली रूट पर दिनभर में डेढ़ हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। गौरतलब है कि भारी वर्षा के कारण चंडीगढ़, पटियाला, दिल्ली सहित प्रदेश के अन्य कई जिलों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई थी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दस जुलाई से जींद से चंडीगढ़ रूट पर बसों का संचालन रोक दिया था। चंडीगढ़ रूट पर चार दिन बाद बस शुरू हुई थी। इसके बाद पटियाला रूट पर भी बस चल पड़ी थी।

अब एक सप्ताह के बाद दिल्ली रूट भी बहाल हो चुका है। इससे यात्रियों के साथ-साथ रोडवेज अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। पिछले एक सप्ताह बसों का संचालन सुचारू रूप से नहीं होने के कारण डिपो को दस लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आमतौर पर जींद डिपो की 150 से अधिक बस 33 हजार से अधिक किलोमीटर दिनभर में तय करती हैं, जिससे डिपो को दस लाख से अधिक रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। वहीं नौ दिन तक दिल्लीए पटियाला व चंडीगढ़ रूट पर बसों का संचालन बाधित था, जिससे डिपो की आमदनी घटकर आठ लाख रुपये तक पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ें - Sirsa : रंगोई नाला टूटा, शहर को सुरक्षित करने के लिए जुटा प्रशासन

Tags

Next Story