Jind : अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत

Jind : अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत
X
  • गांव बराह बस अड्डा के निकट हुआ हादसा
  • पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शुरू की जांच पड़ताल

Jind : गांव बराह बस अड्डे के निकट सोमवार देर शाम को जींद-गोहाना मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दंपत्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक दंपत्ति के शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

भिवानी रोड स्थित शर्मा नगर निवासी रामफल, उसकी पत्नी वेदो मेलों में खिलौने बेचने का काम करते हैं। सोमवार को दोनों खरकरामजी मेले में गए हुए थे। शाम को दोनों वापस घर की तरफ लौट रहे थे। गांव बराह बस अड्डे पर दोनों वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों द्वारा दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें - Karnal : बस्ताडा टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों व ट्रक ड्राइवरों के बीच हुआ झगड़ा

Tags

Next Story