Jind : नगर परिषद का उपाध्यक्ष यौन शोषण मामले में फंसा

Jind : नगर परिषद का उपाध्यक्ष यौन शोषण मामले में फंसा
X
शहर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वार्ड नम्बर छह के पार्षद (Councilor) एवं नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष जांगड़ा ने चार-पांच साल पहले धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

हरिभूमि न्यूज. जींद

महिला का यौन शोषण (Sexual Exploitation) करने तथा धमकी देने पर महिला थाना पुलिस ने वार्ड नम्बर छह के पार्षद एवं नगर परिषद के उपाध्यक्ष के खिलाफ यौन शोषण करने, एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वार्ड नम्बर छह के पार्षद एवं नगर परिषद (City Council) के उपाध्यक्ष सुभाष जांगड़ा ने चार-पांच साल पहले धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

बाद में उसने उसका यौन शोषण करना शुरु कर दिया। जब भी विरोध करती तो उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी जाती। जिसके चलते वह चुप रही। यहां तक की सुभाष जांगड़ा ने जातिसूचक गालियां भी दी। महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर सुभाष जांगड़ा के खिलाफ यौन शोषण, एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला थाना प्रभारी शीला देवी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिसके आधार पर वार्ड नम्बर छह के पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Tags

Next Story