Jind : महिला का नहाते हुए बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

Jind : सदर थाना सफीदों क्षेत्र के गांव में एक युवक ने बाथरूम में नहा रही महिला की अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की।
सदर थाना सफीदों क्षेत्र के गांव की एक महिला ने बताया कि लगभग सात-आठ माह पहले वह बाथरूम में नहा रही थी। उसी दौरान असंध निवासी सागर ने उसकी वीडियो बना ली। सागर उनके पड़ोस में मामा के यहां आया हुआ था। अश्लील वीडियाे को सार्वजनिक करने की धमकी देकर सागर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपित ने घटना के बारे मे किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर सागर के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला थाने की जांच अधिकारी रीना ने बताया कि महिला ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी, जिसके आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें - Yamunanagar : घरेलू विवाद के चलते प्रवासी मजदूर ने लगाया फांसी का फंदा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS