Jind : मुंबई में दीक्षा लेने वाले विपुल जैन का हुआ उचाना में अभिनंदन

Jind : मुंबई में 29 जून को दीक्षा लेने वाले भिवानी के विपुल जैन पुरानी मंडी स्थित तेरापंथ भवन पहुंचे। यहां पर साध्वी लब्धि प्रभा ठाणे-3 के सानिध्य में जैन समाज के लोगों के साथ-साथ शहर के गणमान्य लोगों ने विपुल जैन का अभिनंदन किया। साध्वी लब्धि प्रभा ने कहा कि जिस राह पर विपुल जैन चले है वो निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। संत हमेशा समाज को बुराईयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करता है। संत कभी भी एक जगह नहीं ठहरते, वो निरंतर आगे चलते रहते है।
विपुल जैन ने बताया कि 2008 में भिवानी (Bhiwani) में साध्वी लब्धि प्रभा जैन स्थानक में आई थी। उनके हर प्रवचन को वो सुनते थे। वहां से उनके मन में बदलाव की शुरूआत हुई। धर्म के रास्ते पर चलकर वो लोगों को धर्म के लिए प्रेरित करेंगे। मेरी मां कहती थी कि उनकी इच्छा साध्वी बनने की थी लेकिन किसी कारण से वो नहीं बन सकी। मां के निधन के बाद उसके मन में आया कि वो अपनी मां की इच्छा को पूरा करते हुए दीक्षा लेगा। प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन प्रधान वीरेंद्र करसिंधु ने कहा कि तेरापंथ धर्म का बहुत कठिन रास्ता है। जो इस धर्म पर चलता है उसकी सात पीढ़ियों तक उद्धार हो जाता है, ऐसा माना जाता है। विपुल जैन जिस राह पर चले है, वो समाज एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। नपा प्रधान विकास काला ने कहा कि जैन धर्म अहिंसा का संदेश देता है। जैन साधु, साध्वी का न तो बैंक में खाता होता है, न ही सिर पर छाता, न ही पांव में चप्पल। ये धर्म के मार्ग पर चलते हुए लोगों को बुराईयों से बचने का संदेश देते है। तेरापंथ प्रधान उचाना रमेश जैन ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि उचाना में विपुल जैन का आगमन हुआ जो 29 जून को मुम्बई में दीक्षा ले रहे है।
यह भी पढ़ें - Jind : दिव्यांग युवती से अश्लील हरकत, बचाव में छत से कूदा आरोपित
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS