जींद : पशुओं को पानी पिलाने गई महिलाओं पर गिरी तालाब की दीवार, एक की मौत, दूसरी घायल

हरिभूमि न्यूज : जींद
गांव रधाना में तालाब घाट की बाउंड्री वाल के नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी घायल हो गई। दोनों महिलाएं पशुओं को पानी पिलाने तालाब पर गई हुई थी। सदर थाना पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
गांव रधाना निवासी शमशेर की पत्नी नीलम (34) तथा गांव की सुनहरी 65 पशुओं को पानी पिलाने के लिए गांव तालाब पर गई हुई थी। पशु तालाब के अंदर थे। दोनों महिलाएं घाट में तालाब की बाउंड्री वाल के नीचे बैठ गई। इत्तफाकिया बाउंड्रीवाल गिर गई और दोनों महिलाएं नीचे दब गई। शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और ईंटों के मलबे के नीचे दबी दोनों महिलाओं को बाहर निकाल सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया।
जबकि घायल सुनहरी को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना के जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि दो महिलाएं तालाब पर पशुओं को पानी पिलाने गई थी। उसी दौरान बाउंड्री वाल गिर गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS