Jind : रजवाहे में मिला महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Jind : रजवाहे में मिला महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त
X
गांंव कारखाना के समीप से गुजर रहे तीन नंंबर रजवाहे में एक महिला का शव बहता हुआ आया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

Jind : गांंव कारखाना के समीप से गुजर रहे तीन नंंबर रजवाहे में एक महिला का शव बहता हुआ आया। राहगीरों ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया व शिनाख्त के लिए शहर के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

गोहाना मार्ग पर गांव कारखाना के समीप से रजवाहा नंबर तीन गुजर रहा है। सोमवार की सुबह राहगीरों में रजवाहे में एक महिला का शव आते हुए देखा। शव को देखने के बाद मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। बलजीत सिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 50 साल है, शव पीछे से बहता हुआ आया है। शरीर पर कोई चोटों के निशान भी नहीं है। उन्होंने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए शहर के नागरिक अस्पताल के शव गृह में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। शिनाख्त होने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा, जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - वकील के घर तीसरी बार घुसा चोर : परिवार के जागने पर 9 फुट ऊंची दीवार कूदकर भागा आरोपी

Tags

Next Story